सड़क हादसे ने ले ली नर्सिंग स्टाफ की जान, ओड़ीसा के जयगढ़ का था निवासी, चालक मौके से फरार



Saraikela : आदित्यपुर कांड्रा मुख्य मार्ग पर मर्सिडीज़ शोरूम के समीप रविवार दो मोटरसाइकिल आपस में टकरा गई, टक्कर इतनी भीषण थी कि एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई.
एक्सक्सीडेंट में मृतक युवक की पहचान ओडिसा निवासी देवाशीष साहू, उम्र करीब 25 वर्ष, पिता सच्चिदानंद साहू के रूप में हुई है. जो ग्राम कीता गाड़िया, पो. कुन्तु बंधा, थाना जमुसाही, जिला नया गढ़ ओड़ीशा का रहनेवाला था. बता दें कि एक्सीडेंट का बाद
दूसरा चालक तुरंत वहां से भाग गया. मृतक देवाशीष साहू नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में नर्सिंग स्टाफ थे. जानकारी के अनुसार, देवाशीष साहू अपनी बाइक लेकर आदित्यपुर से आरआईटी मोड़ की तरफ जा रहे थे. इसी दौरान मर्सिडीज शोरूम के पास सामने से एक यामाहा मोटरसाइकिल से उनकी टक्कर हो गई और उनकी मौत हो गई. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे के बाद दूसरी मोटरसाइकिल पर सवार व्यक्ति अपनी बाइक छोड़कर मौके से फरार हो गया. सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस फरार बाइक चालक की पहचान करने और उसकी गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी हुई है. आदित्यपुर थाना प्रभारी अंजनी कुमार ने बताया कि दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है. इधर, देवाशीष साहू के निधन की खबर से मेडिकल कॉलेज के कर्मचारियों और हॉस्टल में रहने वाले छात्रों के बीच शोक का माहौल है. थाना प्रभारी ने बताया मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है वे लोग शव को लेने यहां आ रहे हैं.




