श्रावणी मेला की तैयारियों की समीक्षा, DIG अंबर लाकड़ा ने की बैठक, सुरक्षा और व्यवस्था पर जोर

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

दुमका : आगामी श्रावणी मेला को लेकर प्रशासनिक तैयारियों की समीक्षा तेज हो गई है। इसी क्रम में डीआईजी अंबर लाकड़ा ने अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर तैयारियों का जायजा लिया। बैठक में मेले के दौरान कानून-व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण और श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष चर्चा की गई।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सभी जरूरी व्यवस्थाएं समय पर पूरी कर ली जाएं। साथ ही भीड़ प्रबंधन, यातायात नियंत्रण और सुरक्षा बलों की तैनाती को लेकर भी विस्तृत रणनीति पर काम करने को कहा गया। डीआईजी ने स्पष्ट किया कि मेले के दौरान किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ काम करें।

श्रावणी मेला में हर साल लाखों श्रद्धालु बाबा बैद्यनाथ धाम और बासुकीनाथ धाम पहुंचते हैं, ऐसे में प्रशासन की ओर से व्यापक स्तर पर तैयारी की जा रही है ताकि श्रद्धालुओं को सुरक्षित और सुगम अनुभव मिल सके।

Thanks for your Feedback!

You may have missed