रिटायर्ड आईपीएस राजीव रंजन सिंह होंगे भाजपा में शामिल…

0
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर : कोल्हान के पूर्व डीआइजी और सेवानिवृत आइपीएस पदाधिकारी राजीव रंजन सिंह के भाजपा में जाने की तैयारी पूरी हो चुकी है। जानकारी के मुताबिक 17 जून को रांची में आईपीएस राजीव रंजन सिंह भाजपा में संवैधानिक तौर से जुड़ जाएंगे। ज्ञात हो कि राजीव रंजन सिंह  की पहचान एक तेज तर्रार पुलिस पदाधिकारी के रुप में रही है। श्री सिंह जमशेदपुर में बतौर सिटी डीएसपी समेत अन्य एरिया के डीएसपी के तौर पर भी काम कर चुके है। वे कोल्हान के डीआइजी भी रहे है। उनका कामकाज कोल्हान के लोग आज भी याद करते है।  रिटायरमेंट के बाद करीब एक साल तक जनसेवा करने के बाद राजीव रंजन सिंह ने भाजपा में जाने का प्लान बनाया है। 17 जून 2023 को  प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश समेत अन्य वरीय नेताओं की मौजूदगी में वे पार्टी में शामिल होंगे।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

हालांकि झारखंड समेत पूरे देश में कई ऐसे आइपीएस और आइएएस अधिकारी है जिन्हे राजनीति रास आती है। कई पदाधिकारी राजनीति में आ चुके है।  सबसे पहले झारखंड की राजनीति में आइएएस की नौकरी को छोड़कर यशवंत सिन्हा हजारीबाग से सांसद बने थे। इसके अलावा बीडी राम भी डीजीपी होकर रिटायर किये और फिर भाजपा से वे पलामू से सांसद बने।  इसके अलावा भाजपा में ही कोल्हान के पूर्व डीआइजी लक्ष्मण सिंह भी चुनाव लड़े थे।  जमशेदपुर के एसपी रह चुके डॉ अजय कुमार जमशेदपुर से सांसद बने।  एडीजी रह चुके रामेश्वर उरांव कांग्रेस से कई बार सांसद रहे जबकि वे विधायक रहे और आज वे झारखंड सरकार में मंत्री रहे है।  जमशेदपुर के पूर्व एसपी डॉ अरुण उरांव ने भी आइपीएस की नौकरी छोड़कर राजनीति में इंट्री की और भाजपा के साथ हो चुके है। और अब अगला मौका राजीव रंजन सिंह का है जो रिटायरमेन्ट के बाद राजनीति की ओ रुख ले रहे है।

Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed