पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी याद आए जयंती पर।

Advertisements
Advertisements

मुसाबनी : मुसाबनी प्रखंड कांग्रेस कमेटी द्वारा शुक्रवार को पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 77वीं जयंती प्रखंड कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष संजय शाह के नेतृत्व में पार्टी कार्यालय में मनायी गई।
इस अवसर सभी नेता व कार्यकर्ताओं ने राजीव गांधी की तस्वीर पर फूल चढ़ाकर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित की।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

सभी नेताओं ने राजीव गांधी द्वारा बताए गए मार्ग पर चलकर देशहित में कार्य करने का संकल्प लिया। मौके पर प्रखंड अध्यक्ष संजय शाह ने कहा कि राजीव गांधी ने कांग्रेस को पूरे देश में मजबूत और धारदार बनाया था। आज हम लोगों को उन्हीं के बताए गए मार्ग पर चलकर कांग्रेस को फिर एक बार मजबूती प्रदान करने की जरूरत है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर संगठन को गांव तक मजबूत करने का संकल्प लेने का आह्वान किया।

इस अवसर पर कांग्रेस नेताओं ने सुरदा माइंस लीज नवीकरण के लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं विधायक रामदास सोरेन के प्रति आभार प्रकट किया। कार्यक्रम में लक्ष्मण चंद्र बाग, संजय साह, मोहम्मद इब्राहिम, निमाई मार्डी, राजेंद्र पासवान, संजय गुप्ता, विनोद राम, दुर्गा गोप, मंगल सोरेन, शैलेंद्र सिंह, पिटू दास, करमु बेहरा, आरकी मेरी दास, बरसा दास, स्नेहलता, महेश्वरी ब्रिनेड, शोभा रानी ब्रिनेड, नताशा मुखी आदि मुख्य रूप से उपस्थित थीं। मुसाबनी गांधी मेमोरियल क्लब में कांग्रेसियों ने राजीव गांधी की जयंती मनाई : कांग्रेस पार्टी के दूसरे गुट के नेताओं ने भी मुसाबनी गांधी मेमोरियल क्लब में असंगठित कामगार कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष प्रभाकर सोना, राजीव गांधी पंचायतीराज संगठन के प्रखंड संयोजक सुनाराम मुर्मू एवं संगठन के जिला महासचिव कृष्णा देव पातर के नेतृत्व में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 77वीं जयंती मनायी गई। कार्यक्रम में पुराने कांग्रेसी शत्रुघ्न प्रसाद, कृष्णा चंद्र पातर, मृत्युजंय दास, मोसेस डानियेल, शहनवाज आलम, संतोष कारूवा आदि मौजूद रहे।

Advertisements

You may have missed