ऋषभ शेट्टी की तारीफ में ऐसा क्या बोल गए रणवीर सिंह, अब मांगनी पड़ी माफी

0
Advertisements
Advertisements

मुम्बई : एक्टर रणवीर सिंह ने गोवा में आयोजित इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया (IFFI) 2025 की क्लोजिंग सेरेमनी के दौरान ऋषभ शेट्टी की फिल्म ‘कंतारा: चैप्टर 1’ के एक अहम सीन की नकल करने पर हुई आलोचना के बाद सार्वजनिक रूप से माफी मांगी है। यह विवाद इतना गहरा गया कि सोशल मीडिया पर रणवीर सिंह की जमकर आलोचना की जाने लगी, उन्हें भारी ट्रोलिंग का शिकार होना पड़ा। रणवीर ने जब ये सीन इनएक्ट किया तो उस समय कंतारा स्टार ऋषभ शेट्टी ऑडियंस में मौजूद थे। कई लोगों ने रणवीर के इस अंदाज को बेअदबी माना और विशेष रूप से उस सीन में देवताओं को ‘भूत’ कहने वाले हिस्से पर भी विवाद बढ़ गया।मंगलवार की सुबह रणवीर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर इस पूरे मुद्दे पर बयान साझा किया। उन्होंने लिखा कि उनका मकसद ऋषभ की शानदार परफॉर्मेंस को हाईलाइट करना था। उन्होंने कहा, ‘हर एक्टर जानता है कि उस खास सीन को जिस तरह से ऋषभ ने किया, उसे पूरी तरह से निभाने में कितना समय और मेहनत लगती है। इसके लिए मैं उनकी बहुत तारीफ करता हूं।’ रणवीर ने अपने बयान में आगे यह भी जोड़ा कि वह हमेशा देश के हर कल्चर, परंपरा और विश्वास का सम्मान करते हैं। उन्होंने स्पष्ट किया, ‘अगर मेरी किसी हरकत से किसी की भावनाओं को ठेस पहुंची है तो मैं दिल से माफी मांगता हूं।’इस बयान के जरिए अभिनेता ने केवल अपनी गलती ही नहीं स्वीकार की बल्कि, भारतीय सांस्कृतिक संवेदनाओं के प्रति भी सम्मान व्यक्त किया। बता दें, ये घटना तब हुई जब रणवीर स्टेज पर आए और ‘कंतारा: चैप्टर 1’ के क्लाइमेक्स के एक सीन को फिर से निभाया। उन्होंने ऋषभ से सीधे बात की और फिल्म में उनके काम की खुले तौर पर तारीफ की। रणवीर ने कहा, ‘मैंने ‘कंतारा चैप्टर 1’ थिएटर में देखी और ऋषभ यह एक शानदार परफॉर्मेंस थी। खासकर वह शॉट जब महिला भूत (चामुंडी दैव) आपके शरीर में प्रवेश करती है, वह कमाल का था।’रणवीर ने ‘कांतारा 2’ के क्लाइमैक्स सीन की मिमिक्री की, जिसमें ऋषभ शेट्टी के अंदर चामुंडा देवी आती हैं। इस सीन में उन्होंने गजब की एक्टिंग की। रणवीर के वर्क फ्रंट की बात करें तो इन दिनों वे अपनी आगामी फिल्म ‘धुरंधर’ को लेकर सुर्खियों में हैं, जो जल्द रिलीज को तैयार है। इससे पहले वे ‘कांतारा’ के सीन की मिमिक्री करके विवादों में फंस गए हैं। उन्हें सिर्फ सोशल मीडिया पर ही ट्रोलिंग का सामना नहीं करना पड़ा, बल्कि उनके खिलाफ शिकायतें भी दर्ज हुई हैं। हिंदू जनजागृति समिति (एचजेएस) ने आधिकारिक शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें आरोप लगाया गया है कि उन्होंने चामुंडा देवी का अपमान किया है। इसके लिए रणवीर सिंह से माफी की मांग की थी। अभिनेता ने सार्वजनिक रूप से माफी मांग ली है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed