रानी सिंह एंव सुधा जौहरी हिन्दू पीठ जमशेदपुर महिला शाखा की कार्यकारी अध्यक्ष मनोनीत-अरूण सिंह…

0
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर :हिन्दू पीठ जमशेदपुर के प्रांगण में कार्यकारणी सदस्यों की एक बैठक में निर्णय लिया गया कि गणपति महोत्सव 2024 के आयोजन से पहले हिन्दू पीठ की सभी ईकाई का विस्तार किया जाए।इसी क्रम में हिन्दू पीठ की महिला शाखा की अध्यक्षा श्रीमती कुमकुम सिंह के सुझाव पर रानी सिंह एंव सुधा जौहरी को हिन्दू पीठ महिला शाखा का दोनों को कार्यकारी अध्यक्ष मनोनीत किया गया।कुमकुम सिंह ने बताया कि रानी सिंह योग एवं नेचुरलपैथी में मास्टर ऑफ आर्टस किया है इसके साथ योग विज्ञान और चिकित्सा में स्नातकोत्तर डिप्लोमा भी किया है।रानी सिंह झारखंड योग चैंपियनशिप 2011 मे गोल्ड मेंडल भी जीता है।वही सुधा जौहरी आईटी में स्नातक एंव मास्टर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन किया है। हिन्दू पीठ के अध्यक्ष अरूण सिंह ने आशा व्यक्त किया कि इन दोनों नये सदस्यों को कार्यकारी अध्यक्ष बनाये जाने के बाद हिन्दू पीठ महिला शाखा पहले से और सशक्त होगा।रानी सिंह एंव सुधा जौहरी ने कहा कि हिन्दू पीठ की ओर से जो नयी जिमेदारी मिली है उसे तन्मयता से निभायेंगे।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
See also  गायत्री महायज्ञ, सामूहिक जप-ध्यान और फूलों की होली के बीच नारी सशक्तिकरण का संदेश जमशेदपुर

Thanks for your Feedback!

You may have missed