रांची में अवैध शराब पर बड़ा छापा, 1000 पेटी शराब बरामद, एक गिरफ्तार

0
Advertisements

रांची : उत्पाद विभाग ने राजधानी में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 1000 पेटी नकली विदेशी शराब बरामद की है। विभाग की टीम ने नगड़ी, रातू और धुर्वा थाना क्षेत्र में एक साथ छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान भारी मात्रा में अवैध शराब जब्त की गई और मामले में राहुल नायक नामक आरोपी को गिरफ्तार किया गया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

जानकारी के अनुसार, दूसरे जिलों से शराब लाकर उसे नकली ब्रांडिंग के साथ बेचने की तैयारी की जा रही थी। छापेमारी के दौरान कई संदिग्ध सामान और पैकेजिंग सामग्री भी बरामद हुई है। उत्पाद विभाग की टीम अब इस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी है।

विभाग का कहना है कि अवैध शराब कारोबार के खिलाफ आगे भी लगातार अभियान चलाया जाएगा। इस कार्रवाई के बाद इलाके में हड़कंप का माहौल है और विभाग अन्य ठिकानों पर भी नजर बनाए हुए है।

About The Author

See also  आज गरज-चमक और वज्रपात की चेतावनी, भारी बारिश का अलर्ट नहीं

Thanks for your Feedback!

You may have missed