निजी स्कूलों की फीस बढ़ोतरी पर DC का बड़ा एक्शन, कई स्कूलों पर कार्रवाई की तैयारी

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

रांची : निजी स्कूलों की लगातार बढ़ती फीस को लेकर रांची जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने जिले के CBSE, ICSE, JAC और अन्य बोर्ड से जुड़े निजी स्कूलों के प्राचार्यों के साथ बैठक कर फीस बढ़ोतरी मामले की समीक्षा की। बैठक में जानकारी मिली कि कई स्कूल हर साल 10 प्रतिशत से लेकर 70 प्रतिशत तक फीस बढ़ा रहे हैं। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि नियम के अनुसार दो वर्षों में केवल एक बार ही फीस बढ़ाई जा सकती है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

जिला प्रशासन ने उन स्कूलों को नोटिस जारी किया है जिन्होंने पिछले तीन वर्षों का फीस स्ट्रक्चर जमा नहीं किया। डीसी ने कहा कि मनमानी फीस वसूली, महंगे एडमिशन फॉर्म और नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई की जाएगी। साथ ही स्कूलों को पारदर्शिता बनाए रखने और अभिभावकों पर अनावश्यक आर्थिक बोझ नहीं डालने का निर्देश दिया गया है।

बैठक में यह भी कहा गया कि छात्रों को फीस बकाया होने के आधार पर परीक्षा से रोकना नियमों के खिलाफ है। प्रशासन ने अभिभावकों की शिकायतों के लिए व्यवस्था मजबूत करने और नियमों का पालन नहीं करने वाले स्कूलों पर कड़ी कार्रवाई के संकेत दिए हैं।

See also  बालिका गृह से दो नाबालिग लड़कियां लापता, दो दिन बाद भी नहीं मिला सुराग; सुरक्षा पर उठे सवाल

Thanks for your Feedback!

You may have missed