मानगो के मिनी पंजाब होटल में रामगढ़ की महिला से दुष्कर्म

Advertisements

जमशेदपुर :-मानगो के मिनी पंजाब होटल में रामगढ़ की रहने वाली एक महिला से शीतल पेय में नशीला पदार्थ मिलाकर उसे बेहोश करके दुष्कर्म करने का मामला एमजीएम थाने में दर्ज कराया गया है. घटना के बाद मामला 18 दिनों के बाद एमजीएम थाने तक पहुंचा. इसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज करके सबसे पहले महिला का मेडिकल कराया.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

रात 8.45 बजे की है घटना

घटना के बारे में महिला का कहना है कि वह अपने पति के साथ मिनी पंजाब होटल में खाना खाने के लिये गयी हुई थी. खाने खाने के बाद शीतल पेय पीया था. उसे आशंका है कि शीतल पेय के बोतल में ही नशा मिलाकर दे दिया था. इसके बाद वह बेहोश हो गयी और होटल में ही उसके साथ दुष्कर्म किया गया. होटल में दुष्कर्म करने का आरोप रांची जिला के ओरमाझी मुनापाशा निवासी प्रदीप कुमार राम उर्फ राणा पर लगाया गया है. घटना के बारे में एमजीएम पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है. जांच के बाद ही सच्चाई का पता चल सकेगा.

About The Author

See also  आदित्यपुर के वार्ड 31 में रोजाना हजारों लीटर पानी बर्बाद, पाइपलाइन की गुणवत्ता पर उठे सवाल

You may have missed