टाटानगर स्टेशन लोको फाटक के पास रेलवे द्वारा अंडरपास बनाने को मिली मंजूरी, ढाई साल में पूरा करने का रखा लक्ष्य…

0
Advertisements

जमशेदरपुर : जमशेदरपुर के टाटानगर स्टेशन लोको फाटक के पास रेलवे द्वारा अंडरपास का काम तेजी से किया जा रहा है. इस अंडरपास के बन जाने से आस-पास के लोगो को फाटक बंद होने के बाद हाने वाली परेशानियों से निजात मिल जाएगी. इस रास्ते का इस्तेमाल रेल कर्मी सहित अन्य लोगों द्वारा किया जाता रहा है. ट्रेनों की शंटिंग से लेकर मालगाड़ी और यात्री ट्रेनों के लगातार अवागमन के कारण यहां रेल फाटक काफी देर तक बंद रहता है. ट्रेनों के आवागमन के कारण कई लोगों को ट्रेन से कटकर जान भी गंवानी पड़ी है. इन समस्याओं पर गंभीरता पूर्वक विचार करते हुए रेलवे ने लोको फाटक की जगह अंडर पास निर्माण की स्वीकृति दी है. अंडर पास का निर्माण कार्य तेजी से शुरू होने से रेलकर्मी सहित उनके परिजन व अन्य लोगों में खुशी देखी जा रही है. यह अंडरपास 70 मीटर तक लंबी होगी वहीं दोनों ओर 250 मीटर तक सड़क भी बनाई जाएगी. इसका काम ढाई साल में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है. स्थानीय लोग कई सालों से इसकी मांग कर रहे थे. अब उन्हें इस अंडरपास के जल्द पूरा होने का इंतेजार है.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

About The Author

See also  वरिष्ठ भाजपा नेता चंद्रशेखर मिश्रा पंचतत्व में विलीन, बड़े बेटे नवीन ने दी मुखाग्नि

Thanks for your Feedback!

You may have missed