हावड़ा इंटरलॉकिंग काम से रेल यातायात प्रभावित, स्टील एक्सप्रेस समेत 53 ट्रेनों में बदलाव

जमशेदपुर : हावड़ा स्टेशन पर इंटरलॉकिंग कार्य के कारण टाटानगर रेल मार्ग से जुड़ी कई ट्रेनों का परिचालन प्रभावित होगा। रेलवे ने 24 से 27 जुलाई तक चलने वाले इस कार्य के चलते स्टील एक्सप्रेस समेत 53 ट्रेनों के संचालन में बदलाव किया है। कुछ ट्रेनों को आंशिक रूप से समाप्त या शुरू किया जाएगा, जबकि कुछ के मार्ग में परिवर्तन किया गया है।रेलवे के अनुसार, यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है। इंटरलॉकिंग कार्य पूरा होने तक प्रभावित ट्रेनों के यात्रियों को यात्रा से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति और समय की जानकारी जांचने की सलाह दी गई है।


इस बदलाव का असर टाटानगर-हावड़ा रेल मार्ग से सफर करने वाले यात्रियों पर पड़ेगा। रेलवे ने संबंधित स्टेशनों और ट्रेनों के संचालन को लेकर जरूरी निर्देश जारी किए हैं, ताकि यात्रियों को कम से कम परेशानी हो।


