एक साथ 82 जगह छापेमारी, 88 लोग पकड़े गए… 44 वाहन जब्त होने से मचा हड़कंप

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर : शहर में असामाजिक गतिविधियों पर लगाम लगाने के लिए पुलिस ने बड़े पैमाने पर छापेमारी अभियान चलाया। वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पूर्वी सिंहभूम के विभिन्न शहरी थाना क्षेत्रों में एक साथ 82 स्थानों पर कार्रवाई की गई। इस दौरान सार्वजनिक जगहों पर अड्डेबाजी कर रहे लोगों की जांच की गई और कुल 88 व्यक्तियों का सत्यापन किया गया।जांच के दौरान कई लोगों को चेतावनी देकर छोड़ दिया गया, जबकि संदिग्ध पाए गए लोगों के खिलाफ कानूनी प्रक्रिया शुरू की गई। अभियान के दौरान ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन पर भी कार्रवाई हुई और बिना कागजात, अवैध पार्किंग समेत अन्य मामलों में कुल 44 वाहनों को जब्त किया गया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

पुलिस अधिकारियों ने कहा कि ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे ताकि शहर में कानून-व्यवस्था बनी रहे और असामाजिक तत्वों पर नियंत्रण रखा जा सके। आम लोगों से भी अपील की गई है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

About The Author

See also  समान वेतन की मांग को लेकर आयुष डॉक्टरों का प्रदर्शन, सरकार से जल्द फैसले की मांग

Thanks for your Feedback!