आदित्यपुर में अवैध स्क्रैप टाल पर छापा, सरकारी जमीन पर कब्जे का मामला

0
Advertisements
Advertisements

सरायकेला : सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर और गम्हरिया क्षेत्र में सरकारी जमीन पर अवैध कब्जों और अवैध कारोबार के खिलाफ प्रशासन अब काफी सख्त नजर आ रहा है. गम्हरिया अंचल अधिकारी प्रवीण कुमार के नेतृत्व में अंचल कार्यालय की टीम ने आदित्यपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आशियाना ट्रेड सेंटर के समीप स्थित अवैध स्क्रैप टाल पर छापा मारा. मौके पर भारी मात्रा में अवैध स्क्रैप बरामद हुआ है, साथ ही प्राथमिक जांच में यह भूमि सरकारी जमीन पाई गई है. अंचल अधिकारी ने स्पष्ट किया है कि यदि संचालक रौशन कुमार कल तक भूमि के वैध दस्तावेज पेश नहीं करता है, तो अगले दिन अतिक्रमण हटाओ अभियान (Bulldozer Action) चलाकर टाल को ध्वस्त कर दिया जाएगा. जांच टीम को यह जानकारी मिली है कि अवैध स्क्रैप टाल चलाने के लिए संचालक द्वारा एक पान दुकान को ₹4,000 प्रतिमाह का भुगतान किया जा रहा था. प्रशासन अब इस बात की तहकीकात कर रहा है कि सरकारी जमीन पर कब्जा दिलाने में इस “लेन-देन” के पीछे और कौन-कौन से चेहरे शामिल हैं. प्रशासन की इस कार्रवाई से क्षेत्र के अन्य अवैध स्क्रैप माफियाओं में हड़कंप मचना तय है. यदि दस्तावेज पेश नहीं किए गए, तो कल सुबह प्रशासन भारी पुलिस बल के साथ वहां बुलडोजर चला सकता है.
छापामारी के दौरान अंचल निरीक्षक बलवंत सिंह, प्रधान सहायक तरुण ठाकुर एवं अन्य अंचल कर्मी मौजूद रहे.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed