किसान राहत के लिए बड़ा फैसला: हर विधानसभा क्षेत्र में कोल्ड स्टोरेज का निर्माण

0
Advertisements
Advertisements

रांची : झारखंड सरकार ने किसानों की उपज के बेहतर भंडारण और उचित मूल्य सुनिश्चित करने के लिए अहम कदम उठाया है। राज्य की कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने विधानसभा में बताया कि अगले 2026‑27 वित्तीय वर्ष में बजट में प्रावधान किया गया है कि राज्य के हर विधानसभा क्षेत्र में एक कोल्ड स्टोरेज यूनिट बनाई जाएगी। यह निर्णय विधायकों की सिफारिशों और किसानों की जरूरतों को ध्यान में रखकर लिया गया है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

उन्होंने कहा कि फिलहाल हर जिले में 5,000 मीट्रिक टन क्षमता वाला कोल्ड स्टोरेज पहले से मौजूद है या उसका निर्माण जारी है। यह नई योजना किसानों को उनकी फसल को बेहतर तरीके से संरक्षित करने और बाजार में उसकी कीमत ठीक से पाने में मदद करेगी। इस प्रस्ताव पर विधायक जयराम महतो ने कहा कि खराब भंडारण के कारण किसान मजबूरी में कम दामों पर उपज बेचते हैं, जिस पर मंत्री ने सरकार की योजना की जानकारी साझा की। मंत्री ने साफ किया कि फिलहाल ऋण सुविधा देने का कोई प्रस्ताव मौजूद नहीं है.

See also  जमशेदपुर वीमेंस यूनिवर्सिटी में आउटसोर्सिंग कर्मचारियों का हल्लाबोल, कुलपति चैंबर का घेराव कर मांगा बकाया वेतन

Thanks for your Feedback!