नगर निगम चुनाव में सियासी टकराव, फिरोज खान ने लगाया वोट ठगने का गंभीर आरोप

0
Advertisements

जमशेदपुर : मानगो नगर निगम चुनाव को लेकर सियासी माहौल गरमा गया है। कांग्रेस से निष्कासित नेता और मेयर पद की उम्मीदवार जेबा खान के पति फिरोज खान ने पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि बन्ना गुप्ता ने मुस्लिम समुदाय के मतदाताओं को ठगने का काम किया है और उनके साथ विश्वासघात हुआ है।
फिरोज खान ने आरोप लगाया कि उपमेयर चुनाव में बन्ना गुप्ता और सरयू राय के बीच मिलीभगत हुई, जिसके कारण राहुल सिंह कश्यप को जीत दिलाई गई। उनका कहना है कि बन्ना गुप्ता ने पहले वादा किया था कि उपमेयर पद के लिए मुस्लिम समुदाय के किसी वार्ड सदस्य को उम्मीदवार बनाया जाएगा, लेकिन बाद में उन्होंने अपना वादा पूरा नहीं किया।
उन्होंने यह भी दावा किया कि मुस्लिम उम्मीदवार को न केवल नजरअंदाज किया गया, बल्कि बन्ना गुप्ता ने अकेले 22 वोट राहुल सिंह कश्यप के पक्ष में दिलाने का काम किया। इस पूरे घटनाक्रम को लेकर फिरोज खान ने मुस्लिम मतदाताओं से एकजुट रहने की अपील की है और कहा है कि वे किसी भी तरह के झांसे में न आएं।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

About The Author

See also  SIR पर भाजपा ने विपक्ष के ‘वोट चोरी’ आरोपों को खारिज किया, अफगानी नागरिकों के नाम मिलने का दिया हवाला

Thanks for your Feedback!

You may have missed