राहुल बल पहुंचे जमशेदपुर कांग्रेस कार्यालय कार्यकर्ताओं से मूल नीति पर प्रशिक्षण दिया
Advertisements

Advertisements

जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में एक बैठक का आयोजन जिला अध्यक्ष परविंदर सिंह के अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में राष्ट्रीय स्तर के प्रशिक्षक राहुल बल मुख्य वक्ता के रूप में पहुंचे। जिन्होंने जिला के पदाधिकारी, प्रखंड अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष एवं सक्रिय कार्यकर्ताओं से संवाद के तहत कांग्रेस संगठन के मूल विचार पर कहा कि हमारा गौरवपूर्ण इतिहास रहा है। जिला स्तर के सभी पदाधिकारी, प्रखण्ड स्तर के सभी पदाधिकारी, मण्डल स्तर, पंचायत/वार्ड स्तर एवं BLA-2 के सदस्यों को SIR के विषय के बारिकियों को बताया, साथ ही सजग रहने के लिए कहा। कांग्रेस के कार्यकर्ता एवं BLA-2 सदस्य जनता के जन समस्याओं को समाधान करने के लिए कार्य करें। जिलाध्यक्ष ने सर्वप्रथम राष्ट्रीय प्रशिक्षक राहुल बल का स्वागत बुके प्रदान कर किया।
इस अवसर पर राजकिशोर यादव, ब्रजेन्द्र तिवारी, संजय सिंह आजाद, रामलाल प्रसाद पासवान, चिन्ना राव, विश्वजीत जेना, राकेश साहू, राजा सिंह राजपूत, प्रखण्ड अध्यक्ष आशीष ठाकुर, मण्डल अध्यक्ष सरत चन्द्र महतो, आशुतोष सिंह, मुन्ना मिश्र, नरेश गौरा, दीपक यादव, अली रजा खान, विनोद यादव, सुनीता ओझा, रंजन सिंह, पदाधिकारी अजय कुमार दास, राजा ओझा, अंकुश बनर्जी, चन्द्रवती पाल, राजकिशोर प्रसाद, कौशल प्रधान, लक्की शर्मा, अजय शर्मा, शशि कुमार, शैलेश कुमार मिश्र, कामेश्वर सिंह, बिजय पाण्डेय सहित कांग्रेसजन शामिल हुए।
Advertisements


Advertisements


