श्रीनाथ कॉलेज ऑफ एजुकेशन में रविंद्र नाथ टैगोर जयंती का किया गया आयोजन

0
Advertisements
Advertisements

आदित्यपुर: आदित्यपुर स्थित श्रीनाथ कॉलेज ऑफ एजुकेशन में रविंद्र नाथ टैगोर जयंती का आयोजन किया गया । कार्यक्रम का शुभारंभ रविंद्र नाथ टैगोर की तस्वीर पर कुलाधिपति सुखदेव महतो तथा शिक्षकों द्वारा पुष्प अर्पित कर तथा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर बीएड की छात्रा कविता ने रविन्द्र संगीत पर एक मोहक नृत्य प्रस्तुत किया ।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

कुलाधिपति सुखदेव महतो ने अपने वक्तव्य में कहा कि हमें अपने महापुरुषों के जीवन मूल्यों को समझना चाहिए और उनके जीवन दर्शन को अपने जीवन में उतारने का प्रयास भी करना चाहिए। आगे उन्होंने अपनी बात को रखते हुए कहा कि टैगोर के साहित्य को हम एक धरोहर कह सकते है क्योंकि उनके साहित्य से आप जीवन जीने की कला सीखते है । प्रभारी प्राचार्या रचना रश्मि ने टैगोर के जीवन वृत्त पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हमें टैगोर के शिक्षा दर्शन और जीवन दर्शन को अपनाने का प्रयास करना चाहिए और टैगोर के शैक्षिक सुझावो को अपनाना चाहिए । कार्यक्रम का संचालन छात्रा यज्ञसेनी और जया ने किया। इस अवसर पर श्रीनाथ कॉलेज ऑफ एजुकेशन के सभी विद्यार्थी तथा सहायक प्राध्यापक उपस्थित थे ।

Advertisements
See also  गुरुग्राम हादसे में 4 मजदूरों की मौत, गांव में पसरा मातम

Thanks for your Feedback!

You may have missed