JPSC-JSSC आंदोलन पर सवाल, राज्यपाल बोले- युवा नशामुक्ति अभियान में सहयोग करें

Advertisements

जमशेदपुर : भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के नशा मुक्त भारत अभियान के तहत आयोजित “10 करोड़ नशा मुक्ति प्रतिज्ञा महाअभियान” के शुभारंभ समारोह में शुक्रवार को पहुंचे झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से रांची में जारी JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के आंदोलन को लेकर सवाल पूछा गया। इस पर उन्होंने राजनीतिक टिप्पणी से बचते हुए कहा कि उनका आग्रह केवल इतना है कि युवा नशामुक्ति के इस कार्य में सहयोग करें। अन्य विषयों पर मुख्यमंत्री से बात की जाए।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

इसके बाद राज्यपाल संतोष गंगवार ने जमशेदपुर में “10 करोड़ नशा मुक्ति प्रतिज्ञा महाअभियान” का शुभारंभ किया। यह कार्यक्रम भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के नशा मुक्त भारत अभियान के तहत ब्रह्माकुमारीज और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के मिशन स्पंदन के सहयोग से आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में राज्यपाल ने लोगों को नशामुक्ति की शपथ दिलाई और अधिक से अधिक लोगों से इस अभियान से जुड़ने की अपील की। अभियान का उद्देश्य नशे के खिलाफ जनजागरूकता बढ़ाना और युवाओं की भागीदारी के जरिए नशामुक्त समाज के निर्माण को प्रोत्साहित करना है।

 

About The Author

See also  वरिष्ठ भाजपा नेता चंद्रशेखर मिश्रा पंचतत्व में विलीन, बड़े बेटे नवीन ने दी मुखाग्नि

You may have missed