डॉ जगन्नाथ मिश्र की जयंती पर पुरोहित सेवा संघ ने दी श्रद्धांजलि

Advertisements

दावथ /रोहतास (संवाददाता ):-पूर्व मुख्यमंत्री डॉ जगन्नाथ मिश्र की 84वीं जयंती पर पुरोहित सेवा संघ ने गुरुवार को श्रद्धांजलि अर्पित की। अपने संदेश में पुरोहित सेवा संघ के अध्यक्ष जगदीश नारायण दुबे ने कहा कि प्राथमिक से लेकर उच्च शिक्षा तक के उन्नयन के लिए उनके द्वारा किए गए कार्यों यथा, ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय, संस्कृत शिक्षा बोर्ड व मैथिली अकादमी की स्थापना सहित विभिन्न महाविद्यालयों के अंगीभूतीकरण में उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकेगा।
समाज सेवी गौरीशंकर मिश्र ने कहा कि एक कुशल प्रशासक, प्रखर वक्ता, लोकप्रिय राजनेता एवं महान अर्थशास्त्री के रूप में वे हमेशा जीवंत बने रहेंगे। मिलनसार स्वभाव वाले नेता एवं गरीबों के मसीहा के रूप में वे सदा याद किए जाएंगे। डॉ प्रकाश चतुर्वेदी ने उन्हें अध्ययनशील राजनेता बताते कहा कि शिक्षा, राजनीति एवं अर्थशास्त्र के क्षेत्र में दिया गया उनका योगदान अविस्मरणीय रहेगा।श्रद्धांजलि अर्पित करने वाले अन्य लोगों में चारोधाम मिश्र, उधारी तिवारी, भोलानाथ मिश्र, दिनेश पाण्डेय संजय मिश्र,, राम जी तिवारी बड़क मिश्र, लल्लू चौबे आदि शामिल थे।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

About The Author

You may have missed