झींकपानी प्रखंड के कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में विधिक जागरूकता शिविर का किया गया आयोजन

Advertisements
Advertisements

चाईबासा:- जिला विधिक सेवा प्राधिकार के द्वारा झींकपानी प्रखंड अंतर्गत कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया जिसमें पारा लीगल वॉलिंटियर्स, डालसा के मेंबर, प्रखंड विकास पदाधिकारी झिंकपानी सहित अन्य मौजूद रहे।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

मौके पर विद्यालय की बच्चियों को बाल अधिकार के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गयी। बच्चियों को पोक्सो एक्ट के द्वारा बच्चों के लिए बनाए गए कानून के बारे में जानकारी दी गई और पोक्सो एक्ट के तहत अलग-अलग अपराध के लिए अलग-अलग सजा के बारे में भी बताया गया साथ ही साथ जरूरतमंद बेसहारा बच्चों के मदद के लिए बनाए गए हेल्पलाइन नम्बर 1098 के बारे मे भी जानकारी दी गयी। प्रखंड विकास पदाधिकारी झिंकपानी के द्वारा बच्चों को विभिन्न सरकारी जनकल्याणकारी योजना के बारे में जानकारी दी गयी की बच्चे शिक्षा के उपरांत रोजगार और स्वरोजगार से कैसे जुड़ सकते हैं, उनके द्वारा कल्याण गुरुकुल,मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना,नर्सिंग, स्किल डेवलपमेंट सहित अन्य विषयों पर जानकारी दी गयी।

Advertisements
See also  हिंदू नववर्ष पर निकलेगी भव्य शोभायात्रा, तैयारियों को लेकर बैठक

You may have missed