पुरेंद्र करेंगे 22 को राजद समर्थको संग बैठक, सरायकेला विधानसभा सीट पर महागठबंधन प्रत्याशी की जीत को बनेगी रणनीति…

0
Advertisements
Advertisements

आदित्यपुर: आदित्यपुर नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष सह राजद प्रदेश महासचिव अपने समर्थको सहित राजद के सक्रिय कार्यकर्ताओं और पदाधिकारीयो के साथ 22 सितंबर को प्रातः 11:30 बजे आदित्यपुर-2 स्थित कल्याण कुंज सभागार में बैठक करेंगेl

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

बैठक में चुनाव से पूर्व संगठन को सुदृढ़ करने पर विचार विमर्श किया जाएगाl

पुरेंद्र नारायण सिंह ने बतलाया कि बैठक में सरायकेला विधानसभा सीट से महागठबंधन के प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित करने के लक्ष्य को लेकर नीति निर्धारित की जाएगीl

पुरेंद्र नारायण सिंह ने बतलाया कि वे अपने समर्थको से विचार विमर्श कर राजद के प्रदेश महासचिव पद से इस्तीफा भी दे सकते हैंl लेकिन राजद और राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव, तेजस्वी प्रसाद यादव के एक सक्रिय सिपाही के रूप में विशेष कर सरायकेला विधानसभा सीट, जमशेदपुर पूर्वी और जमशेदपुर पश्चिम सीट पर महागठबंधन के प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित करने हेतु पूरी ताकत झोंक देंगेl

पुरेंद्र नारायण सिंह ने बतलाया कि वे शीघ्र ही जमशेदपुर पूर्वी एवं जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में महागठबंधन प्रत्याशी के पक्ष में अपने समर्थको और सक्रिय राजद कार्यकर्ताओं के साथ बैठक आयोजित करेंगेl

Advertisements
See also  जेल में पुराने विवाद और इलाके में वर्चस्व को लेकर राजवीर पर हुई थी फायरिंग, पुलिस सभी बिंदुओं पर कर रही जांच

Thanks for your Feedback!

You may have missed