रैयती जमीन पर कचरा फेंकने के विरोध में कूरो से रामपुर तक रैली, महुआडांड़ बाजार में ग्रामीणों का आक्रोश

0
Advertisements
Advertisements

महुआडांड़ : महुआडांड़ प्रखंड के कूरो गांव के ग्रामीणों ने रैयती जमीन पर कचरा फेंके जाने के विरोध में मंगलवार को जोरदार रैली निकाली। यह रैली कूरो गांव से शुरू होकर रामपुर तक पहुंची और इसके बाद महुआडांड़ बाजार में घूमते हुए लोगों का ध्यान इस गंभीर समस्या की ओर आकर्षित किया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

रैली में शामिल ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि महुआडांड़ बाजार के कुछ लोग लगातार उनकी निजी जमीन पर कचरा फेंक रहे हैं, जिससे गांव का वातावरण प्रदूषित हो रहा है। विरोध प्रदर्शन के दौरान ग्रामीणों ने जमकर नारेबाजी की और प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की।

ग्रामीणों का कहना है कि कचरे के ढेर से उठने वाली दुर्गंध और गंदगी के कारण उनका दैनिक जीवन प्रभावित हो रहा है। विशेष रूप से बच्चों और बुजुर्गों के स्वास्थ्य पर इसका नकारात्मक असर पड़ रहा है, जिससे लोगों में चिंता और आक्रोश दोनों बढ़ रहे हैं।

इधर, इस मामले को लेकर ग्रामीणों ने अनुमंडल मुख्यालय में आवेदन भी सौंपा है। प्रशासन की ओर से मामले में उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ, तो वे और बड़ा आंदोलन करने को बाध्य होंगे।

See also  भीषण गर्मी पर सख्ती, पेयजल व्यवस्था दुरुस्त करने के आदेश जारी

Thanks for your Feedback!

You may have missed