रिम्स जमीन घोटाले में अधिकारियों की संपत्ति के दस्तावेज मिले, आय से अधिक संपत्ति का अलग केस दर्ज करने की तैयारी

Advertisements

रांची : रिम्स जमीन घोटाले की जांच कर रही भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) को गिरफ्तार अधिकारियों के ठिकानों पर छापेमारी के दौरान उनकी संपत्तियों से जुड़े कई महत्वपूर्ण दस्तावेज हाथ लगे हैं। वैभव मणि त्रिपाठी के आवास से तीन बड़ी जमीनों के डीड और लाखों रुपये के लेन-देन से संबंधित कागजात बरामद किए गए हैं। वहीं, शैलेश कुमार के ठिकानों से दो जमीनों के डीड के अलावा ज्ञात आय से अधिक संपत्ति से जुड़े दस्तावेज मिले हैं। अन्य अधिकारियों के यहां से भी निवेश, बैंक खातों के लेन-देन और इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य जब्त किए गए हैं। इन संपत्तियों और वित्तीय लेन-देन का संतोषजनक ब्योरा नहीं मिलने के बाद एसीबी संबंधित अधिकारियों के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का अलग मामला दर्ज करने की तैयारी में है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

फर्जी वंशावली के आधार पर रिम्स की जमीन बेचने के आरोप में चल रही जांच के तहत 17 नवंबर को सात अधिकारियों को गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद 20 नवंबर को उनके अलग-अलग ठिकानों पर छापेमारी की गई। जांच के अनुसार, सरकार ने 1968-69 में मौजा मोरहाबादी के खाता नंबर 107, प्लॉट नंबर 1693 की कुल 93 डिसमिल जमीन में से 60 डिसमिल रिम्स के लिए अधिग्रहित की थी। इसके लिए मुआवजा भी दिया गया था। इसके बावजूद कथित तौर पर फर्जी वंशावली और रसीद के सहारे जमीन की बिक्री की गई। वर्ष 1992 में एसएआर कोर्ट ने सोनमाईत देवी के दावे को खारिज करते हुए उन्हें वंशज मानने से इनकार कर दिया था। इसके बाद भी कथित मिलीभगत से रजिस्टर-2 में उनका नाम दर्ज कराया गया। वहीं, खरीदार मुन्नी देवी और सुमित्रा कुमारी बड़ाईक के म्यूटेशन आवेदन अंचल कार्यालय से खारिज होने के बावजूद एलआरडीसी कार्यालय से म्यूटेशन की प्रक्रिया पूरी कर दी गई।

See also  जैक ने प्रमाण पत्रों में सुधार की अंतिम तिथि बढ़ाई, अब 31 दिसंबर तक मौका

जांच में यह भी आरोप सामने आया है कि मेसर्स लकी कन्वर्जेंस के पार्टनर शुभम साबू और राजेश कुमार झा को अतिक्रमण के संबंध में कई नोटिस दिए जाने के बाद भी अभिनंदन अपार्टमेंट का निर्माण जारी रहा। आरोप है कि बिल्डर और कथित सिंडिकेट को जमीन के सरकारी होने की जानकारी थी, इसके बावजूद खरीदारों को इसकी जानकारी दिए बिना फ्लैट बेचे गए। सरकारी कार्रवाई और विरोध को रोकने के उद्देश्य से जमीन के कुछ हिस्सों पर मंदिर बनवाने और कुछ जगहों को सरना स्थल के रूप में चिह्नित करने का भी आरोप है। फिलहाल एसीबी जब्त दस्तावेजों के आधार पर अधिकारियों की ज्ञात आय और उनकी संपत्तियों के स्रोत का मिलान कर रही है।

About The Author

You may have missed