आंध्र प्रदेश भगदड़ पर प्रधानमंत्री मोदी ने जताया शोक,पीड़ितों को आर्थिक मदद का ऐलान

0
Advertisements
Advertisements

आंध्र प्रदेश:आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम जिले स्थित वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में हुई भगदड़ की घटना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गहरा दुख व्यक्त किया है। इस हादसे में अब तक 10 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि कई लोग घायल बताए जा रहे हैं। साथ ही पीएम ने मृतकों के परिजनों के लिए प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से प्रत्येक को 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है। घायल व्यक्तियों को 50 हजार रुपये की सहायता राशि दी जाएगी। इस हादसे में अब तक 10 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। प्रधानमंत्री ने कहा कि आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम स्थित वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में हुई भगदड़ से बहुत दुख हुआ। मेरी संवेदनाएं उन लोगों के साथ हैं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है। मैं प्रार्थना करता हूं कि घायल जल्द स्वस्थ हों। प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से प्रत्येक मृतक के परिजनों को 2-2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
See also  बिहार में राजनीतिक भूचाल: नीतीश कुमार राज्यसभा जा सकते हैं, बीजेपी से मिल सकता है नया मुख्यमंत्री

Thanks for your Feedback!

You may have missed