सनातन उत्सव समिति के अध्यक्ष चिंटू सिंह को मिली कोर्ट से जमानत

0
Advertisements
Advertisements

सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने के आरोपी सनातन उत्सव समिति के अध्यक्ष सह भाजपा नेता हरजीत सिंह उर्फ चिंटू सिंह को कोर्ट से राहत मिल गई है. सीजीएम निशांत कुमार ने चिंटू सिंह की रिमांड को गलत बताते हुए जमानत दे दी. वहीं कोर्ट ने केस के अनुसंधानकर्ता को भी गलत रिमांड लेने पर फटकार लगाई है. कोर्ट ने अनुसंधानकर्ता से पूछा कि अखिर क्यों हरजीत सिंह को गलत तरीके से रिमांड पर लिया जा रहा है, इस पर अनुसंधानकर्ता ने कोर्ट को बताया कि हिंदूओं का पर्व आ रहा है, चिंटू सिंह के बाहर रहने से माहौल बिगड़ सकता है. वैसे चिंटू सिंह को पुलिस ने सुबह 11 बजे नोटिस देने के लिए थाना बुलाया था. वहां उसे नोटिस रिसीव कराया गया और तुरंत ही गिरफ्तार कर कोर्ट ले जाया गया जहां से कोर्ट ने शाम 6 बजे बेल दे दी.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed