चक्रधरपुर में मोबाइल चोरी करते पकड़ाया चोर

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

चक्रधरपुर के गुदड़ी बाजार में बुधवार को साप्ताहिक हाट के दिन मोबाईल चोरी करते एक युवक को पकड़ा गया. युवक एक व्यक्ति के शर्ट के पॉकेट से मोबाईल चोरी कर रहा था. स्थानीय लोगों ने युवक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया. बताया जाता है कि चक्रधरपुर के वार्ड संख्या आठ कुंभा टोली में रहने वाले सुखदेव राम बुधवार की दोपहर गुदड़ी बाजार में सब्जी की खरीदारी कर रहे थे, इसी बीच एक युवक ने उनके शर्ट के पॉकेट में हाथ डालकर मोबाईल चोरी करने का प्रयास किया. वहां मौजूद लोगों ने युवक को धर दबोचा.साथ ही इसकी सूचना चक्रधरपुर पुलिस को दी. सूचना मिलने पर चक्रधरपुर थाना के एसआई लक्ष्मण तिवारी मौके पर पहुंचे और चोर को पकड़कर थाना ले गये. स्थानीय लोगों ने बताया कि बुधवार को साप्ताहिक बाजार में लगातार चोरी की घटना घटित होती है, इसे देखते हुये बाजार में पुलिस जवानों की तैनाती जगह-जगह की जानी चाहिए, ताकि इस तरह की घटना रुक सकें.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

About The Author

See also  साप्ताहिक जनता दरबार में उपायुक्त ने सुनी आम नागरिकों की समस्याएं, त्वरित निष्पादन हेतु संबंधित पदाधिकारियों को दिए निर्देश

Thanks for your Feedback!

You may have missed