राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने जमशेदपुर के सोनारी हवाई अड्डे पर पहुंचीं, राज्यपाल और सीएम ने स्वागत किया


जमशेदपुर : भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज जमशेदपुर के सोनारी हवाई अड्डे पर पहुंचीं। इस दौरान उन्हें राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गरिमापूर्ण स्वागत किया।

सुबह रांची से हेलीकॉप्टर के जरिए जमशेदपुर पहुंची राष्ट्रपति का स्वागत एयरपोर्ट पर अधिकारियों और सुरक्षा बलों ने भी सम्मान के साथ किया। राष्ट्रपति के आगमन पर विमानस्थल पर कड़े सुरक्षा इंतजाम देखे गए।
राज्यपाल और मुख्यमंत्री के साथ राष्ट्रपति ने मीडिया के हाथ जोड़कर अभिवादन स्वीकार किया और कार्यक्रम स्थल की ओर रवाना हुईं। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर इलाके में पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियों ने सतर्कता बरती हुई थी।
राष्ट्रपति का जमशेदपुर दौरा कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों के लिए है, जिसमें आध्यात्मिक और सांस्कृतिक केंद्र की आधारशिला समारोह भी शामिल है। प्रशासन ने उनके दौरे के दौरान शांति और सुरक्षा सुनिश्चित करने को लेकर विशेष इंतजाम किए हैं। देश की प्रथम नागरिक के स्वागत को लेकर शहर में उत्साह और गर्व का माहौल देखने को मिला। स्थानीय नागरिकों ने भी अपने-अपने तरीके से राष्ट्रपति का सम्मान व्यक्त किया।



