जुगसलाई अध्यक्ष चुनाव में सियासी हलचल, नीलूफर हुसैन ने विरोधियों पर लगाए गंभीर आरोप

0
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर : जुगसलाई नगर परिषद के अध्यक्ष पद का चुनाव लगातार रोचक होता जा रहा है। इसी बीच चुनावी माहौल में उस वक्त नया मोड़ आ गया, जब अध्यक्ष पद की दावेदार नीलूफर हुसैन ने एक वीडियो जारी कर अपने खिलाफ गलत सूचना फैलाने और समर्थकों को डराने-धमकाने का आरोप लगाया। नीलूफर ने साफ कहा कि जुगसलाई की जनता डरने वाली नहीं है और उन्हें जनता का पूरा समर्थन मिल रहा है।
नीलूफर हुसैन ने प्रेस बयान में कहा कि जनता से मिल रहे समर्थन और आशीर्वाद को देखकर विरोधी घबरा गए हैं। इसी कारण उनके खिलाफ यह अफवाह फैलाई जा रही है कि वह भाजपा और आरएसएस के लिए काम कर रही हैं। उन्होंने इन आरोपों को पूरी तरह बेबुनियाद बताते हुए कहा कि जुगसलाई की जनता सच्चाई जानती है और उन्होंने ही उन्हें चुनाव मैदान में उतारा है।
उन्होंने आगे कहा कि वह चुनाव में ‘बाई चांस’ नहीं बल्कि ‘बाई च्वाइस’ प्रत्याशी हैं। विरोधियों को जुगसलाई की समस्याओं से कोई लेना-देना नहीं है, उन्हें केवल उनके चुनाव लड़ने से परेशानी है। नीलूफर ने दो टूक कहा कि वह न कभी डरी थीं, न आज डरेंगी और न आगे डरने वाली हैं। वह मजबूती के साथ चुनाव लड़ेंगी और जनता के आशीर्वाद से जीत हासिल करेंगी।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
See also  गायत्री महायज्ञ, सामूहिक जप-ध्यान और फूलों की होली के बीच नारी सशक्तिकरण का संदेश जमशेदपुर

Thanks for your Feedback!

You may have missed