सतुआन के बहाने सियासी मेल-मिलाप, ढुलू महतो-पीएन सिंह की मुलाकात से BJP में हलचल

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

धनबाद : सतुआन पर्व के बहाने सांसद ढुलू महतो और पूर्व सांसद पीएन सिंह की मुलाकात ने भाजपा के सियासी गलियारों में नई चर्चा छेड़ दी है। लोकसभा चुनाव के बाद दोनों नेताओं के रिश्तों में खटास की बात कही जा रही थी, लेकिन इस मुलाकात में दोनों ने एक-दूसरे को सम्मान दिया और साथ बैठकर सत्तू प्रसाद ग्रहण किया, जिससे पुराने मतभेद खत्म होने के संकेत मिले हैं।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

बताया जा रहा है कि यह मुलाकात पहले से तय थी और इसके संकेत कुछ दिन पहले ही मिल गए थे। सांसद ढुलू महतो अपने समर्थकों के साथ धनसार स्थित पूर्व सांसद के आवास पहुंचे, जहां उन्होंने चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लिया और दोनों के बीच लंबी बातचीत हुई। इस दौरान कई भाजपा कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

राजनीतिक जानकार इस मुलाकात को भाजपा के अंदर बदलते समीकरणों से जोड़कर देख रहे हैं। संगठन में चल रहे गतिरोध और आने वाले चुनावी समीकरणों को लेकर इसे अहम माना जा रहा है। नेताओं के करीब आने से भविष्य में आपसी सहयोग की संभावना भी जताई जा रही है, जिससे पार्टी की रणनीति पर असर पड़ सकता है।

See also  म्यांमार के राष्ट्रपति पहुंचे बोधगया, हाई अलर्ट के बीच महाबोधि मंदिर में करेंगे पूजा

Thanks for your Feedback!

You may have missed