कदमा में मटका अड्डे पर पुलिस का छापा, पकड़ा गया आरोपी गया जेल …

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर: शुक्रवार की देर रात शहर के सिटी एसपी के विजय शंकर के निर्देश पर कदमा की पुलिस टीम ने मटका अड्डे पर छापेमारी की. इस दौरान मटका खेलने और खेलाने वाले मौके से फरार हो गये थे, लेकिन ठीक पास से ही पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर थाने पर लेकर आयी है. कदमा थाना प्रभारी अशोक राम का कहना है कि गिरफ्तार आरोपी के पास से पुलिस ने 4130 रुपये बरामद किया है और उसके खिलाफ मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कदमा हनुमान मंदिर के ठीक पीछे मटका खेलाया जा रहा है. इसके बाद पुलिस की टीम छापेमारी करने पहुंची. पुलिस टीम को देख मटका खेलने और खेलानेवालों में भगदड़ मच गयी.  इस दौरान पुलिस के हाथ बुकी सागर आया है जिसे जेल भेजा गया है.

About The Author

See also  जेआरडी टाटा को खिलाड़ियों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि, याद किए प्रेरणा देने वाले आदर्श

Thanks for your Feedback!

You may have missed