असीम मंडल को रिमांड पर लेने की तैयारी, पुराने नक्सली मामलों में पूछताछ करेगी पुलिस

Advertisements

घाटशिला : माओवादी सेंट्रल कमेटी के सदस्य असीम मंडल उर्फ आकाश की गिरफ्तारी के बाद पूर्वी सिंहभूम पुलिस उसे रिमांड पर लेकर पूछताछ करने की तैयारी कर रही है। असीम मंडल को 17 सितंबर को पश्चिम बंगाल के पूर्वी मेदिनीपुर से गिरफ्तार किया गया था। अदालत में पेश करने के बाद उसे रिमांड पर लेकर एसटीएफ मुख्यालय में पूछताछ की जा रही है। झारखंड पुलिस भी उससे पुराने नक्सली मामलों और संगठन से जुड़ी गतिविधियों के संबंध में जानकारी जुटाना चाहती है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

पुलिस की पूछताछ का फोकस कोल्हान क्षेत्र में माओवादी नेटवर्क, हथियार और विस्फोटक छिपाने के ठिकानों, स्थानीय संपर्कों और पुराने मामलों पर रहेगा। असीम मंडल पर झारखंड सरकार की ओर से 1 करोड़ रुपये और ओडिशा सरकार की ओर से 1.20 करोड़ रुपये का इनाम घोषित था। झारखंड में उसके खिलाफ 55 से अधिक मामले दर्ज बताए गए हैं। इनमें पूर्वी और पश्चिमी सिंहभूम के अलग-अलग थाना क्षेत्रों से जुड़े मामले शामिल हैं।

असीम मंडल की गिरफ्तारी के बाद बंगाल एसटीएफ हथियारों की तलाश में भी जुटी है। गिरफ्तारी के समय उसके पास से हथियार बरामद नहीं हुआ था। पुलिस को जानकारी मिली है कि हथियार झारखंड के जंगल-पहाड़ी क्षेत्र में छिपाए गए हो सकते हैं। झारखंड पुलिस पश्चिम बंगाल में कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद असीम मंडल को रिमांड पर लेकर उससे संबंधित मामलों में पूछताछ करने की तैयारी कर रही है।

About The Author

You may have missed