मानगो गड्ढ़ा मैदान में ब्राउन शुगर बेचते तीन तस्करों को पुलिस ने दबोचा

0
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर :-  शहर की मानगो पुलिस टीम ने मानगो के गड्ञा मैदान में ब्राउन शुगर की बिक्री करने का आरोप में तीन तस्करों को कल देर रात दबोच लिया. सभी के पास से कुल 30 पुड़िया बाउन शुगर भी बरामद की किया गया इसका खुलासा सिटी एसपी कुमार शिवाशीष और ग्रामीण एसपी ऋषभ गर्ग ने पत्रकार वार्ता में किया. बताया कि तीनों आरोपियों का पहले से ही आपराधिक इतिहास रहा है.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

गिरफ्तार आरोपियों में सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के भालुबासा बजरंगबली मंदिर के पास के पास का रॉकी मुखी, हरिजन बस्ती स्लैग रोड का आकाश मुखी और गरीब नवाज कॉलोनी का मो. सरफराज उर्फ तिल्ली शामिल है. इसमें रॉकी के खिलाफ सीतारामडेरा में पहले से ही एक मामला दर्ज है. इसी तरह से आकाश के खिलाफ भी एनडीपीएस एक्ट के तहत पिछले साल मामला दर्ज किया गया था. तिल्ली इसके पहले हथियार रखने के आरोप में जेल गया था. छापेमारी टीम में मुख्य रूप से डीएसपी वन भोला प्रसाद सिंह, मानगो थानेदार निरंजन कुमार, एसआई महेंद्र कुमार, एएसआई करमू राम, फोरमेसियुस कुजूर आदि मौजूद थे.

Advertisements
See also  जरूरतमंद मजदूरों को मिला रोज़गार का सहारा, ठेला रिक्शा वितरण से बढ़ी आत्मनिर्भरता

Thanks for your Feedback!

You may have missed