व्हाट्सएप पर ‘हाय’ भेजते ही मिलेगी पुलिस सहायता, ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट सेवा शुरू

Advertisements

जमशेदपुर : जमशेदपुर और पूर्वी सिंहभूम जिले के नागरिकों के लिए पुलिस ने ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट सेवा शुरू की है। इसके जरिए लोग घर बैठे व्हाट्सएप पर कई पुलिस सेवाओं की जानकारी और सहायता ले सकेंगे, जिससे थाना या पुलिस कार्यालय के चक्कर कम होंगे।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

नागरिक 9471167577 नंबर पर व्हाट्सएप में सिर्फ ‘हाय’ लिखकर सेवा शुरू कर सकते हैं। चैटबॉट से शिकायत, सत्यापन, चालान, साइबर अपराध और अन्य जरूरी सेवाओं की जानकारी मिलेगी। महिला सुरक्षा, छेड़छाड़ की शिकायत और वरिष्ठ नागरिकों की सहायता के लिए भी विशेष सुविधाएं दी गई हैं। क्यूआर कोड स्कैन कर भी सेवा का लाभ लिया जा सकता है।

पूर्वी सिंहभूम पुलिस ने नागरिकों से ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट का अधिक उपयोग करने की अपील की है। इसके माध्यम से शिकायत की स्थिति और पुलिस सत्यापन से जुड़ी जानकारी भी मोबाइल पर प्राप्त की जा सकेगी।

About The Author

See also  गम्हरिया से मनीकुई यार्ड तक बिछेगी नई रेल लाइन, ट्रेनों की लेटलतीफी होगी कम

You may have missed