पिकअप लूट रहे तीन को पुलिस ने पकड़ा भेजा जेल

0
Advertisements
Advertisements

रोहतास: कोचस (रोहतास) कोचस थाना क्षेत्र मे दिन के उजियारे मे पिकअप लूट रहे तीन लुटेरे को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुवार को उत्तरप्रदेश के चंदौली जिले के शहाबगंज थाने के करनौल निवासी 20 वर्षीय पिकअप चालक शाहबाज हाश्मी आरा से माल उतारकर राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 319 से दिनारा होते हुए करीब डेढ़ बजे अपने गांव जा रहा था । दिनारा से हीं अपाची सवार तीन लुटेरे पीछा कर रहे थे कि लकड़ी गांव के समीप अपाची आगे कर गाड़ी रोकवा चालक से मारपीट करने लगे।‌हो हल्ला सुन आसपास के लोग भी इकट्ठा होने लगे।इसी बीच मौका पाकर चालक ने 112 नंबर पर पुलिस गाड़ी पर फोन कर दिया।जानकारी मिलते हीं 112 पुलिस टीम के अलावे कोचस एवं दिनारा पुलिस ने भी मौके पर पहुंच हीं रहे थे कि पब्लिक ने एक अपराधी को पकड़ लिया जबकि दो अपराधी भागने में सफल रहे।पकड़े गए अपराधी को पुलिस के हवाले कर दिया गया । थानाध्यक्ष नीतीश कुमार ने बताया कि पकड़े गये अपराधी दिनारा निवासी सदाम हुसैन के निशान देही पर पुलिस ने दिनारा निवासी दो अन्य अपराधियों अंकित सिंह एवं फैयाज आलम को छापेमारी कर धर दबोचा । थानाध्यक्ष ने बताया कि तीनों अपराधियों को कानूनी कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया गया है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
See also  असम में चुनावी सरगर्मी तेज, कांग्रेस ने 42 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी, गौरव गोगोई जोरहाट से मैदान में

Thanks for your Feedback!

You may have missed