जमशेदपुर में पीएम मोदी का रोड शो स्थगित, रांची से ही ऑनलाइन हरी झंडी दिखाने की चल रही है तैयारी

0
Advertisements

जमशेदपुर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जमशेदपुर दौरा लगभग रद्द माना जा रहा है. भाजपा महानगर कमेटी की ओर सूचना जारी किया गया है कि भारी बारिश के कारण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का रोड शो स्थगित कर दिया गया है। साथ ही बताया जा रहा है कि वंदे भारत ट्रेन को भी रांची से ही ऑनलाइन हरी झंडी दिखाने की तैयारी चल रही है। पीएम मोदी का चार कार्यक्रम, टाटानगर स्टेशन में वंदे भारत को हरी झंडी दिखाकर रवाना, विकास योजनाओं का शुभारंभ, बिस्टुपुर में रोड शो और गोपाल मैदान में जनसभा प्रस्तावित था. आरंभिक सूचना के अनुसार नरेंद्र मोदी टाटानगर रेलवे स्टेशन के बजाय रांची से ही ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे. भाजपा के महानगर महामंत्री अनिल मोदी ने जानकारी दी कि रोड शो भी रद्द हो गया है. इसलिए संभावना जताई जा रही है कि गोपाल मैदान भी रद्द हो जाये.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

About The Author

See also  ट्रैफिक पुलिसकर्मी पर डिजिटल तरीके से अवैध वसूली का आरोप, SSP से शिकायत

Thanks for your Feedback!

You may have missed