पीएम मोदी ने इंडिया ब्लॉक के ‘संविधान खतरे में’ के आरोपों पर साधा निशाना …

0
Advertisements
Advertisements

लोक आलोक न्यूज सेंट्रल डेस्क:-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को ”संविधान खतरे में होने” के विपक्ष के आरोप को खारिज कर दिया और कहा कि संविधान निर्माता बाबासाहेब अंबेडकर भी अब इसे खत्म नहीं कर पाएंगे

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

राजस्थान के बाड़मेर में रैली को संबोधित करते हुए पीएम ने कहा, ”(बीजेपी) सरकार के लिए देश का संविधान ही सब कुछ है और अगर बाबा साहब अंबेडकर खुद भी आ जाएं तो भी वह संविधान को खत्म नहीं कर सकते।”

पीएम मोदी ने कहा, “सरकार के लिए संविधान गीता, रामायण, महाभारत, बाइबिल और कुरान है। हमारे लिए संविधान ही सब कुछ है।”

राष्ट्रविरोधी तत्वों के साथ गठबंधन के लिए कांग्रेस की आलोचना करते हुए पीएम ने कहा कि वास्तव में यह कांग्रेस ही थी जिसने संविधान को खतरे में डाला।

पीएम ने कहा, ”कांग्रेस ने देश में आपातकाल लगाकर संविधान को नष्ट करने की कोशिश की और अब वह मोदी को गाली देने के लिए संविधान की आड़ ले रही है।”

पिछले महीने, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आरोप लगाया था कि भाजपा सांसद अनंत कुमार हेगड़े के उस बयान के बाद “नरेंद्र मोदी और भाजपा का अंतिम लक्ष्य बाबासाहेब के संविधान को नष्ट करना है” कि पार्टी को संविधान में संशोधन के लिए दो-तिहाई बहुमत की आवश्यकता है।

भाजपा ने हेगड़े की टिप्पणी को “व्यक्तिगत राय” करार दिया था और उनसे स्पष्टीकरण मांगा था।

Thanks for your Feedback!

You may have missed