PM मोदी ने सप्त मंदिर में की पूजा, राम मंदिर शिखर पर फहराएंगे भगवा ध्वज

0
Advertisements
Advertisements

अयोध्या : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अयोध्या के राम मंदिर के शिखर पर धर्मध्वज फहराएंगे. पीएम मोदी इसके लिए अयोध्या पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी दिल्ली से अयोध्या से महर्षि वाल्मीकि एयरपोर्ट पहुंचे और वहां से हेलीकॉप्टर के जरिये साकेत महाविद्यालय पहुंचे. पीएम मोदी साकेत महाविद्यालय से सड़क मार्ग से रोड शो की शक्ल में राम मंदिर के लिए निकले हैं.
पीएम मोदी का यह दौरा आध्यात्मिक रूप से भी बेहद खास है, क्योंकि वे मंदिर परिसर में पूजा-अर्चना करेंगे और दोपहर 12 बजे मंदिर के शिखर पर भगवा ध्वज फहराएंगे. यह ध्वजारोहण मंदिर निर्माण की पूर्णता और एक बड़े सांस्कृतिक उत्सव का प्रतीक माना जा रहा है.
दोपहर के ठीक 12 बजे पीएम मोदी रामलला मंदिर के शिखर पर भगवा ध्वज फहराएंगे. सुरक्षा बेहद कड़ी रहेगी और मंदिर परिसर में प्रवेश सिर्फ क्यूआर कोड आमंत्रित मेहमानों को ही मिलेगा. आम जनता के प्रवेश पर रोक रहेगी

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

धर्म ध्वजा के आरोहण कार्यक्रम के लिए राम नगरी अयोध्या को दुल्हन की सजाया गया है. मंदिर की भी भव्य सजावट की गई है. सुरक्षा के भी कड़े इंतजाम किए गए हैं.सीएम योगी आदित्यनाथ ने राम मंदिर के शिखर पर धर्म ध्वजारोहण को लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर पोस्ट किया है. सीएम योगी ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा है कि सनातन संस्कृति के पुनर्जागरण का यह दिव्य संदेश पूरे भारतवर्ष में अदम्य आध्यात्मिक आत्मिक ऊर्जा का संचार कर रहा है. करोड़ों रामभक्तों की आस्था, तपस्या और प्रतीक्षा आज एक नए शिखर पर प्रतिष्ठित होने जा रही है. राष्ट्र आज राममय है, धर्ममय है.अयोध्या के राम मंदिर में धर्म ध्वज का आरोहण होना है. इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम के लिए राम जन्मभूमि केस में बाबरी मस्जिद के पक्षकार रहे इकबाल अंसारी को भी न्योता दिया गया है.

Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed