पीएचसी की ओपीडी कक्ष की छत से टूटकर गिरा प्लास्टर, एक चिकित्स के हाथ में लगी चोट

0
Advertisements

एटा/अवागढ़- कस्बे में जलेसर रोड स्थित ब्लॉक में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की ओपीडी की छत पूरी तरह जर्जर हो गई है। छत का प्लास्टर टूटकर गिर रहा है। जिससे हादसे का खतरा बना हुआ है। जिससे मरीजों का परीक्षण छोटे से कंप्यूटर रूम में किया जा रहा है। हालांकि इसकी छत भी जर्जर है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

इसी दौरान ओपीडी में जब डॉ. रवि एवं डॉ. विशाल सक्सेना मरीजों को देख रहे थे। तभी छत से बड़ा सा प्लास्टर का टुकड़ा टूटकर उनकी टेबिल पर आ गिरा और डॉ. रवि का मोबाइल टूट गया। वही डॉ. विशाल के हाथों में चोट लग गई। वर्तमान में जिस कंप्यूटर रूम में ओपीडी के मरीज देखे जा रहे हैं उसकी छत भी जर्जर है।

उससे डॉक्टर और मरीजों की जान जोखिम में रहती है। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. बृजेश सिंह ने बताया कि स्थिति से उच्चाधिकारियों को अवगत कराया जा चुका है। जिलाधिकारी व सीएमओ पहले ही आदेश दे चुके हैं कि पीएचसी अवागढ़ को सीएचसी चुरथरा पर शिफ्ट कर दिया जाए। लेकिन अभी तक नहीं किया गया है।

About The Author

Thanks for your Feedback!

You may have missed