बारातियों से भरी पिकअप वैन अनियंत्रित होकर पलटी, 10 से अधिक लोग घायल

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

गुड़ाबांदा : गुड़ाबांदा थाना क्षेत्र के जयघंटोपुर के पास सड़क पर शनिवार की दोपहर बारातियों से भरी एक पिकअप वैन के अनियंत्रित होकर पलट जाने से 10 से अधिक लोग घायल हो गए. सूचना पाकर पुलिस पहुंची और सभी घायलों को इलाज के लिए धालभूमगढ़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया. घायलों में कई महिलाएं व बच्चे भी शामिल हैं. घायलों में से कई की हालत गंभीर बताई जा रही है. जानकारी के मुताबिक फॉरेस्ट ब्लॉक पंचायत के बारूनमुठी में ओडिशा से आए बराती पिकअप वैन पर सवार होकर ओडिशा लौट रहे थे. इसी दौरान पिकअप वैन अनियंत्रित होकर पलट गई. जानकारी के मुताबिक वैन में 20 से अधिक यात्री सवार थे, जिसमें से दस लोग घायल हुए.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

About The Author

See also  नदी किनारे 145 मकानों पर मंडराया बुलडोजर का खतरा, नोटिस के बाद बढ़ी चिंता

Thanks for your Feedback!