जेम्को के लोगों ने टाटा स्टील के खिलाफ खोला मोर्चा, पहुंचे डीसी दरबार

0
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर । जेम्को के लोगों ने अपनी समस्या को लेकर टाटा स्टील कंपनी के खिलाफ ही मोर्चा खोल दिया है. बस्ती के लोग आज गोलबंद होकर सीधे डीसी कार्यालय और टाटा स्टील लैंड डिपार्टमेंट में पहुंचे और अपनी समस्या को लिखित रूप से रखा. जेम्को मैदान के ठीक बगल में गुरुद्वारा रोड से मिश्रा बागान तक टाटा स्टील की ओर से चहारदीवारी किए जाने का विरोध बस्ती के लोगों ने किया है. बस्ती के लोगों ने इसके विरोध में आज जिले के डीसी को ज्ञापन सौंपा गया. इस बीच चहारदीवारी निर्माण कार्य पर रोक लगाने की मांग की गई है. साथ में बस्ती के लोगों को होने वाली समस्याओं की जानकारी दी.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

पूरे मामले में बस्ती के लोगों ने टाटा स्टील के लैंड डिपार्टमेंट से भी इसकी शिकायत की है. बस्ती के लोगों का कहना है कि अगर चहारदीवारी की जाती है तो यहां पर निवास करने वाले 20 घर में रहने वाले लोगों का निकास ही बंद हो जाएगा. करनदीप सिंह का कहना है कि कंपनी की ओर से चहारदीवारी कर 20 घरों को सड़क की सुविधा से वंचित करने का काम प्रबंधन की ओर से किया जा रहा है. यह गलत है.मौके पर रामचंद्र प्रसाद, संतोष सिंह, राजकिशोर प्रसाद, मुकेश कुमार, उमाशंकर, प्रीतम सिंह, प्रियंका देवी, सुमित प्रसाद, रासमुनी देवी, मंजू देवी दिनेश आदि मौजूद थे.

Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed