भाजपा से निष्कासित लोग कर रहे पार्टी के नाम का उपयोग, जिला भाजपा ने जताई आपत्ति

Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर:-  वर्ष 2019 के विधानसभा चुनाव के दौरान पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्त पाए गए दर्जनों लोगों पर भाजपा ने कड़ी कारवाई करते उनकी सक्रिय सदस्यता को निरस्त करते हुए छह वर्षों के लिए निष्कासित किया था। उस समय पूरे प्रदेश समेत जमशेदपुर महानगर के कई कार्यकर्ताओं पर अनुशासनात्मक कार्यवाई करते हुए भाजपा ने निष्कासन की घोषणा की थी। परंतु हाल के दिनों में अक्सर देखा गया है कि निष्कासित नेतागण भाजपा के नाम एवं पार्टी की छाया का कई मौकों पर इस्तेमाल कर रहे हैं। जिसपर जिला भाजपा महानगर कमेटी द्वारा कड़ी आपत्ति जताई गयी है। इस संबंध में भाजपा महानगर अध्यक्ष गूँजन यादव ने कहा कि पिछले विधानसभा चुनाव में अधिकृत भाजपा प्रत्याशी के विरोध में कार्य करने और पार्टी विरोधी गतिविधियों के कारण की गई निष्कासन की कार्रवाई के बाद भी कुछ लोग पार्टी के नाम और पद का उपयोग कर रहे हैं। जिसे किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि जब लोगों की व्यक्तिगत आकांक्षाएं पार्टी के हितों से बड़ी हो जाती है तो पार्टी द्वारा ऐसी कार्रवाई करना आवश्यक हो जाता है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में पार्टी के प्रदेश नेतृत्व को जानकारी दी गयी है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
See also  जिले के खाद्य प्रतिष्ठानों में औचक निरीक्षण, सिंहदेव ढाबा पर ₹6000 एवं किशन कन्हैया ढाबा पर ₹200 का जुर्माना

You may have missed