पटना सिविल कोर्ट को ईमेल से उड़ाने की धमकी, आरडीएक्स और आईईडी का दावा, परिसर खाली

0
Advertisements
Advertisements

पटना : पटना सिविल कोर्ट को सोमवार को ईमेल के जरिए आरडीएक्स और आईईडी से उड़ाने की धमकी मिलने का मामला सामने आया है। धमकी की जानकारी मिलते ही कोर्ट परिसर में अफरा-तफरी मच गई और तुरंत सुरक्षा प्रोटोकॉल लागू कर दिए गए।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

जानकारी के अनुसार, यह धमकी भरा ईमेल जिला एवं सत्र न्यायाधीश कार्यालय के आधिकारिक ईमेल पते पर भेजा गया था। ईमेल में कोर्ट परिसर में विस्फोटक लगाए जाने का दावा किया गया था, जिसके बाद पुलिस ने तत्काल प्रभाव से पूरे परिसर को खाली करा लिया और न्यायिक कार्य को अस्थायी रूप से रोक दिया गया।

घटना की सूचना मिलते ही बम निरोधक दस्ता और अन्य सुरक्षा एजेंसियां मौके पर पहुंचीं। कोर्ट परिसर के अलग-अलग हिस्सों में सघन तलाशी अभियान शुरू किया गया। डॉग स्क्वॉड की मदद से संदिग्ध वस्तुओं की जांच की जा रही है।

सूत्रों के मुताबिक, ईमेल भेजने वाले ने अपना नाम अरुण कुमार बताया है और खुद को एलटीटीई से जुड़ा होने का दावा किया है। हालांकि, सुरक्षा एजेंसियां इस दावे की गंभीरता से जांच कर रही हैं और किसी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले सभी पहलुओं को खंगाला जा रहा है।

गौरतलब है कि इससे पहले भी पटना सिविल कोर्ट को इसी तरह की धमकियां मिल चुकी हैं। पूर्व मामलों में भी ईमेल के जरिए दहशत फैलाने की कोशिश की गई थी, हालांकि जांच के दौरान कोई विस्फोटक बरामद नहीं हुआ था।

फिलहाल साइबर सेल ईमेल की तकनीकी जांच में जुटी हुई है। भेजने वाले की पहचान, लोकेशन और मंशा का पता लगाने की कोशिश की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि किसी भी संभावित खतरे से निपटने के लिए पूरी सतर्कता बरती जा रही है।

See also  शादी के बाद विजय देवरकोंडा के गांव पहुंचीं रश्मिका मंदाना, नाना-नानी से लिया आशीर्वाद, तस्वीरें वायरल

धमकी के चलते सिविल कोर्ट की न्यायिक कार्यवाही फिलहाल बाधित रहेगी। हालात सामान्य होने और सुरक्षा जांच पूरी होने के बाद ही आगे की कार्यवाही पर निर्णय लिया जाएगा।

Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed