धनबाद में बुलडोजर की कार्रवाई से हड़कंप, 16 घरों पर चला प्रशासन का हथौड़ा

Advertisements
Advertisements
Advertisements

धनबाद : झारखंड के धनबाद जिले में प्रशासन और बीसीसीएल द्वारा बड़ी बुलडोजर कार्रवाई की गई। सोनारडीह ओपी क्षेत्र के टंडाबाड़ी इलाके में भू-धंसान से प्रभावित और अवैध रूप से बने 16 घरों को जेसीबी की मदद से ध्वस्त कर दिया गया। इस कार्रवाई के दौरान पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

जानकारी के अनुसार, यह इलाका भू-धंसान की दृष्टि से बेहद संवेदनशील माना जाता है। सुरक्षा और लोगों की जानमाल की रक्षा को देखते हुए प्रशासन ने पहले से चिन्हित 21 घरों में से 16 घरों को हटाने की कार्रवाई की। मौके पर पुलिस और सीआईएसएफ की टीम भी मौजूद रही ताकि स्थिति नियंत्रित रहे।

प्रशासन का कहना है कि बाकी बचे मकानों को भी जल्द ही हटाया जाएगा। प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थान पर स्थानांतरित करने की प्रक्रिया पर भी काम किया जा रहा है। वहीं स्थानीय लोगों में इस कार्रवाई को लेकर मिली-जुली प्रतिक्रिया देखने को मिली।

About The Author

See also  डिप्टी मेयर और भाई के ठिकानों पर ED की बड़ी कार्रवाई, सुबह-सुबह छापेमारी से मचा हड़कंप

You may have missed