सोते समय मां-बेटे की बेरहमी से हत्या, कुल्हाड़ी-हथौड़े से वार के बाद इलाके में दहशत

Advertisements

देवघर : जिले के सोनारायठाढ़ी थाना क्षेत्र के हेठ नवाडीह गांव में मंगलवार देर रात एक महिला और उसके 12 वर्षीय बेटे की निर्मम हत्या कर दी गई। पुलिस के अनुसार, रात करीब एक से दो बजे के बीच अज्ञात हमलावर घर में घुसे और सो रहे रुबेदा बीबी (38) तथा उनके बेटे पर कुल्हाड़ी और हथौड़े से चेहरे एवं गर्दन पर हमला कर दिया, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के समय महिला की पुत्रवधू घर में मौजूद थी, जबकि बड़ा बेटा काम के सिलसिले में गांव से बाहर गया हुआ था।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। देवघर के पुलिस अधीक्षक प्रवीण पुष्कर ने बताया कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। हत्या के कारणों का पता लगाने और आरोपियों की पहचान के लिए स्थानीय लोगों से पूछताछ की जा रही है.

About The Author

See also  मानगो पुल पर ट्रेलर पलटने से भीषण जाम, 10 मिनट का सफर तय करने में लगे डेढ़ से दो घंटे

You may have missed