भारत और EU के बीच हुई महाडील से हिल गया पाकिस्तान,

0
Advertisements
Advertisements

Delhi: भारत और यूरोपीय संघ (EU) के बीच हाल ही में हुई ऐतिहासिक फ्री ट्रेड डील (FTA) से वैश्विक व्यापार की तस्वीर बदल सकती है। 27 जनवरी 2026 को हुए इस समझौते को भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और EU की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन ने ‘मदर ऑफ ऑल डील्स’ बताया है। यह डील लगभग 2 अरब लोगों के बाजार को जोड़ती है, जो वैश्विक GDP का करीब 25 प्रतिशत है। भारत और EU के बीच हुई इस महाडील से पड़ोसी देश पाकिस्तान हिल गया है। पाकिस्तान के टेक्सटाइल और निर्यात क्षेत्र पर गहरा संकट मंडरा रहा है।भारत और यूरोपीय संघ के बीच हुए समझौते के बाद पाकिस्तान अपने निर्यात पर पड़ने वाले संभावित प्रभावों से निपटने के लिए यूरोपीय अधिकारियों से सक्रिय संपर्क में है।अंद्राबी ने कहा है कि पाकिस्तान यूरोपीय संघ के साथ लंबे समय से मित्रता और सहयोग को बनाए रखने के लिए प्रयास कर रहा है। इसके लिए दोनों पक्ष व्यापार, निवेश और अन्य हितों पर बातचीत और सहयोग जारी रख रहे हैं।डील से पाकिस्तान का व्यापारिक वर्ग इस वजह से चिंता में है क्योंकि इससे पाकिस्तान का यूरोपीय बाजार में निर्यात प्रभावित हो सकता है। पाकिस्तानी एक्सपोर्टर्स और एनालिस्ट्स चेतावनी दे रहे हैं कि इससे उनके टेक्सटाइल निर्यात पर पर भारी असर पड़ेगा। कई मीडिया रिपोर्ट्स में भी कहा गया है कि भारत की बेहतर वैल्यू एडिशन, वर्टिकल इंटीग्रेशन और प्रोडक्शन क्षमता के आगे पाकिस्तान की प्रतिस्पर्धा कमजोर पड़ जाएगी।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed