टिमकेन में 1 मई को सवैतनिक अवकाश, लेकिन कई विभागों में रहेगा काम जारी

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर :टिमकेन इंडिया लिमिटेड ने 1 मई को अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर सवैतनिक अवकाश की घोषणा की है। हालांकि कंपनी के कई महत्वपूर्ण विभागों में उत्पादन और आवश्यक सेवाओं को देखते हुए कामकाज सामान्य दिनों की तरह जारी रहेगा।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

कंपनी प्रबंधन द्वारा जारी सूचना के अनुसार, जो विभाग 7 दिन के संचालन मॉडल पर चलते हैं, वहां 1 मई को भी काम होगा। इसमें रेल सेल और टीएस कप एंड कोन विभाग शामिल हैं। इनके साथ ही मेंटेनेंस, लैब, क्वालिटी, टूल रूम और स्टोर जैसे सहायक विभाग भी खुले रहेंगे। वहीं हीट ट्रीटमेंट और ओएचसी जैसी आवश्यक सेवाएं बिना किसी रुकावट के चालू रहेंगी। इन विभागों में काम करने वाले कर्मचारियों को वर्ष के अंत तक एक दिन का क्षतिपूर्ति अवकाश दिया जाएगा।

वहीं 6 दिन के संचालन वाले विभागों में 1 मई को कामकाज पूरी तरह बंद रहेगा। कंपनी ने कर्मचारियों को निर्देश दिया है कि वे अपने-अपने सेल मैनेजर से मार्गदर्शन प्राप्त करें।साथ ही ड्यूटी पर मौजूद कर्मचारियों की सुविधा के लिए दोनों कैंटीन चालू रहेंगी, ताकि उन्हें किसी तरह की परेशानी न हो।

About The Author

See also  झारखंड में 24 माओवादी करेंगे आत्मसमर्पण, 11 आधुनिक हथियार और 1562 कारतूस भी सौंपेंगे

Thanks for your Feedback!

You may have missed