नगर परिषद में ऑक्सीजन प्लांट एवं एंबुलेंस खरीदारी की जाएगी

Advertisements

नोखा / रोहतास (संवाददाता ):-नगर परिषद के सभागार में मुख्य पार्षद पम्मी वर्मा की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में नगर परिषद के सभी वार्डों में विकास संबंधी योजनाओं को पारित किया गया। नगर परिषद में कार्यरत संविदा कर्मियों की मानदेय बढ़ाने और सेवा विस्तार का प्रस्ताव पारित किया गया। नोखा में घोसिया पंचायत को शामिल करने पर नगर परिषद द्वारा साफ सफाई और विकास संबंधी योजनाओं के लिए अधिकृत करते हुए कहा गया कि इनकी विकास संबंधी कार्यों को देख रेख एवं सफाई करने की बात कहीं गई। वार्ड नंबर 4 के सोनिया खातून ने दो एम्बुलेश खरीदारी का प्रस्ताव रखा । करोना काल मे आक्सीजन की मांग को देखते हुए तीसरी लहर से बचाव के लिए ऑक्सीजन प्लांट लगाने का प्रस्ताव पारित किया गया। शहर की सफाई पर एनजीओ की कार्यशैली पर बोर्ड ने नाराजगी जाहिर करते हुए नोटिस देने की बात कही गई। सम्राट भवन निर्माण करने वाटर ड्रेनेज सिस्टम का प्रस्ताव पारित किया गया। बैठक में उप मुख्य पार्षद जदयू जिलाध्यक्ष विजय सेठ राजेंद्र कुमार सिंह ,हकीक मियां ,गुलाम मोहम्मद, सोनिया खातून , नजमा खातून, राजू कुमार , ताराचंद सिह , मनोज गुप्ता ,रेनू देवी ,अवधेश कुमार सिंह, कौशल्या देवी सहित सभी वार्ड कर्मी मौजूद रहे।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

About The Author

You may have missed