जेलों में आउटसोर्सिंग का आदेश रद्द, हाईकोर्ट ने आठ सप्ताह में नियमितीकरण प्रक्रिया पूरी करने का दिया निर्देश

Advertisements

रांची : झारखंड हाईकोर्ट ने जेलों में संविदा और दैनिक वेतन पर काम कर रहे कर्मचारियों से जुड़े मामलों में महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है। जस्टिस दीपक रोशन की अदालत ने 23 सितंबर 2026 को W.P.(S) की कई याचिकाओं पर साझा फैसला सुनाते हुए 23 नवंबर 2021 के उस आदेश को रद्द कर दिया, जिसके तहत जेलों में कर्मचारियों की सेवाएं आउटसोर्सिंग एजेंसियों के माध्यम से लेने का निर्णय किया गया था। अदालत ने कहा कि कई याचिकाकर्ता 10 साल से अधिक समय से सेवा दे रहे हैं। W.P.(S) No. 878 of 2022 के याचिकाकर्ता लक्ष्मीकांत गुइन की नियुक्ति 19 जून 2013 को तेनुघाट उपजेल में चालक के पद पर दैनिक वेतनकर्मी के रूप में हुई थी और रिकॉर्ड के अनुसार यह स्वीकृत व स्थायी पद था।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

अदालत ने 3 मार्च 2021 के राज्य सरकार के उस प्रस्ताव का भी उल्लेख किया, जिसके तहत हाईकोर्ट के पूर्व आदेशों के आधार पर मुख्य रूप से चतुर्थ श्रेणी के पदों पर कार्यरत 183 कर्मचारियों की सेवाएं नियमित की गयी थीं। कोर्ट ने कहा कि याचिकाकर्ता भी लंबे समय से स्वीकृत पदों पर काम कर रहे हैं और समान परिस्थितियों में उनके साथ समान व्यवहार किया जाना चाहिए। कोर्ट ने रिकॉर्ड में मौजूद 19 दिसंबर 2022 की फाइल नोटिंग का हवाला देते हुए कहा कि प्रशासनिक विभाग ने आउटसोर्सिंग के माध्यम से नियुक्ति को लेकर कोई नीति तय नहीं की थी। अदालत ने जेलों को संवेदनशील संस्थान बताते हुए स्वीकृत पदों पर आउटसोर्सिंग के जरिए नियुक्ति को मनमाना और अवैध माना। फैसले में नरेंद्र कुमार तिवारी बनाम झारखंड सरकार मामले में सुप्रीम कोर्ट के निर्णय का भी उल्लेख किया गया।हाईकोर्ट ने 23 नवंबर 2021 के आदेश और उसके आधार पर लिये गये अन्य फैसलों को रद्द करते हुए याचिकाकर्ताओं को पहले की तरह संविदा या दैनिक वेतन पर काम जारी रखने और उसी आधार पर वेतन पाने का अधिकार दिया। साथ ही राज्य सरकार को 183 नियमित कर्मचारियों के समान स्थिति को ध्यान में रखते हुए याचिकाकर्ताओं की सेवाओं के नियमितीकरण की प्रक्रिया आदेश की प्रति प्राप्त होने के आठ सप्ताह के भीतर पूरी करने का निर्देश दिया। अदालत ने राज्य सरकार को स्वीकृत पदों पर आउटसोर्सिंग के जरिए किसी व्यक्ति को नियुक्त करने से भी रोक दिया और 22 सितंबर 2022 के अंतरिम आदेश को अंतिम रूप से लागू कर दिया।

About The Author

You may have missed