अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस’ पर राजेंद्र विद्यालय घुटिया में एक ऑनलाइन योग शिविर का आयोजन

Advertisements

जमशेदपुर : 7 वें ‘अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस’ के अवसर पर राजेंद्र विद्यालय घुटिया में एक ऑनलाइन योग शिविर का आयोजन किया गया जिसमें शिक्षक – शिक्षिकाओं के साथ कक्षा 3 से 8 तक के छात्र – छात्राओं ने भाग लिया । योग शिविर का उद्घाटन विद्यालय की प्राचार्या खुशबू ठाकुर ने किया। उन्होंने सभी प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए इस चुनौतीपूर्ण समय में जीवन में योग का महत्व बताया तथा सभी को अपने जीवन में योग के प्रयोग स्वस्थ रहने को कहा । उन्होंने बच्चों को जीवन में योग अपनाकर शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्यवर्धन के लिए प्रेरित किया ।  तत्पश्चात विद्यालय की योग- प्रशिक्षिका  सायोनिका भूइ ने बच्चों को कई तरह के आसन और प्राणायाम सिखाए तथा बच्चों ने उन आसनों और प्राणायामों को बहुत ही अच्छे से किया। बच्चों  ने सूर्य नमस्कार, ताड़ासन, वृक्षासन, त्रिकोण आसन, तितली आसन, बाल आसन, पद्मासन, अर्धपद्मासन,  उष्ट्रासन, भुजंगासन, मकरासन, चक्रासन तथा अनुलोम– विलोम, कपालभाती, भ्रामरी जैसे प्राणायाम किए ।  शिविर का संचालन विद्यालय के शिक्षक अजय सामंत राय ने तथा धन्यवाद ज्ञापन श्वेता कुमारी ने किया ।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

About The Author

See also  ट्रेन टिकट नहीं मिलने पर भी मुआवजे से इनकार नहीं, हाईकोर्ट ने दिए ₹8 लाख देने के आदेश

You may have missed