Advertisements

जमशेदपुर : सातवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जमशेदपुर वीमेंस कॉलेज में योग दिवस का कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि एवं मुख्य आयोजक केयू की पूर्व कुलपति सह वीमेंस कॉलेज की प्राचार्या प्रोफेसर शुक्ला मोहंती ने दीप प्रज्वलितयोगाभ्यास कार्यक्रम की शुरुआत की। उन्होंने शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य में योग की भूमिका का महत्व बताया और नियमित रूप से योगाभ्यास करने की सलाह दी। उन्होंने बताया कि वह स्वयं भी नियमित योग का अभ्यास करती है l योगाभ्यास योग गुरु शुभाशीष भादुरी के मार्गदर्शन में किया गया। स्वागत भाषण योग विभाग के समन्वयक डॉ. सुधीर कुमार साहू ने एवं धन्यवादज्ञापन योगाचार्य रविशंकर नेवार ने दिया। एम.ए. योग की छात्रा निहारिका सिंह ने किया। इस अवसर पर कॉलेज के शिक्षक-शिक्षिकाएं, कर्मचारीगण, योग विभाग की छात्राएं एवं बीपीएड की छात्राओं ने सामाजिक दूरी का पालन करते हुए योगाभ्यास संपन्न किया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

About The Author

See also  शादी के एक महीने बाद पति ने पत्नी और सास की हत्या की, लोहे की रॉड से किया हमला

You may have missed